World GK (General Knowledge) MCQ Questions with Answers (Quiz 01): अगर आप किसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो जनरल नॉलेज को अच्छी करना ( या अच्छी तरह से याद रखना ) बेहद जरूरी है । तो चलिए जानते हैं कौन-से सवाल जो आएंगे आपके काम –
सभी प्रश्नों के उत्तर याद करना सभी के लिए लगभग असंभव है, आज हम आपको बता रहे हैं उन सभी खास प्रश्नों को उनके उत्तर के साथ जो प्रतियोगी परिक्षाओं से लेकर जॉब इंटरव्यू में ज्यादातर पूछे जाते हैं । अगर आपको इन प्रश्नों के उत्तर पता हैं तो आपकी मुश्किलें हल हो जाएंगी ।
1. पृथ्वी पर कुल कितने महासागर है?
(A) छः
(B) नौ
(C) पाँच
(D) चार
(C) पाँच
पृथ्वी पर कुल पांच महासागर हैं। प्रशांत महासागर (पैसिफिक ओशन), अटलांटिक महासागर (अटलांटिक ओशन), हिंद महासागर (इंडियन ओशन), आर्कटिक महासागर (आर्कटिक ओशन) और अंटार्कटिक महासागर या दक्षिणी महासागर (अंटार्कटिक ओशन)।
2. पृथ्वी पर कुल कितने महाद्वीप है?
(A) नौ
(B) सात
(C) आठ
(D) छः
(B) सात
हमारी धरती सात महाद्वीपों में बंटी है। एक महाद्वीप पृथ्वी के सात मुख्य भूमि विभाजनों में से एक है। महाद्वीप सबसे बड़े से लेकर सबसे छोटे तक हैं: एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया।
3. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है?
(A) अफ्रीका
(B) दक्षिण अमेरिका
(C) ऑस्ट्रेलिया
(D) एशिया
(D) एशिया
एशिया पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसमें पृथ्वी के कुल सतह क्षेत्र का 29.8% हिस्सा है, और सबसे ज्यादा समुद्र से जुड़ा भाग 62,800 किलोमीटर (39,022 मील) है। यह पूर्व में प्रशांत महासागर, दक्षिण में हिन्द महासागर और उत्तर में आर्कटिक महासागर द्वारा घिरा है।
4. विश्व का पहला विश्वविद्यालय कौन सा है?
(A) पेरिस विश्वविद्यालय
(B) इलाहाबाद विश्वविद्यालय
(C) तक्षशिला विश्वविद्यालय
(D) बोलोग्ना विश्वविद्यालय
(C) तक्षशिला विश्वविद्यालय
विश्व की सबसे प्रथम यूनिवर्सिटी तक्षशिला [भारत] है यह 700 इसा पूर्व [2700 वर्ष पूर्व ]में स्थापित हुई थी। तक्षशिला विश्वविद्यालय में पूरे विश्व के 10,500 से अधिक छात्र अध्ययन करते थे। यहां 60 से भी अधिक विषयों को पढ़ाया जाता था।
5. अन्तरिक्ष में कृत्रिम उपग्रह प्रक्षेपण करने वाला विश्व का प्रथम देश कौन है?
(A) इटली
(B) ईराक
(C) सोवियत समाजवादी गणराज्य संघ
(D) चाइना
(C) सोवियत समाजवादी गणराज्य संघ
4 अक्टूबर 1957 को सोवियत संघ (the Soviet Union) ने पृथ्वी का पहला कृत्रिम उपग्रह स्पुतनिक I लॉन्च किया।
6. अन्तरिक्ष में पहुँचने वाला विश्व का प्रथम व्यक्ति कौन है?
(A) मेजर यूरी गागरीन
(B) वेलेन्टिना तरेश्कोवा
(C) राकेश शर्मा
(D) नील आर्मस्ट्रांग
(A) मेजर यूरी गागरीन
यूरी गगारिन (Yuri Gagarin) (9 मार्च 1934 – 27 मार्च 1968), भूतपूर्व सोवियत संघ (the Soviet Union) के हवाबाज़ और अंतरिक्ष यात्री थे। १२ अप्रैल, १९६१ को अंतरिक्ष में जाने वाले वे प्रथम मानव थे।
7. चन्द्रमा पर मानव भेजने वाला विश्व का प्रथम देश कौन है?
(A) बांग्लादेश
(B) ब्राज़ील
(C) रूस
(D) संयुक्त राज्य अमेरिका
(D) संयुक्त राज्य अमेरिका
चन्द्रमा पर मानव भेजने वाला विश्व का प्रथम देश संयुक्त राज्य अमेरिका है | नील एल्डन आर्मस्ट्रांग (5 अगस्त 1930 – 25 अगस्त 2012) एक अमेरिकी खगोलयात्री और चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति थे। इसके अलावा वे एक एयरोस्पेस इंजीनियर, नौसेना अधिकारी, परीक्षण पायलट, और प्रोफ़ेसर भी थे। 20 जुलाई 1969 को चांद पर अपोलो 11 मिशन से गए नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन गए थे।
8. चन्द्रमा में उतरने वाला विश्व का प्रथम व्यक्ति?
(A) राकेश शर्मा
(B) नील आर्मस्ट्रांग
(C) यूरी गागरिन
(D) बछेन्द्री पाल
(B) नील आर्मस्ट्रांग
20 जुलाई 1969 को चांद पर अपोलो 11 मिशन से गए नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन गए थे। एक अंतरिक्ष यात्री और वैमानिक इंजिनियर नील आर्मस्ट्रांग साल 1971 में नासा (द नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) से रिटायर्ड हुए।
9. वायुयान से उड़ान भरने वाला विश्व का प्रथम व्यक्ति?
(A) प्लेटो
(B) राइट बन्धु
(C) राकेश शर्मा
(D) क्लीमेंट ऐटली
(B) राइट बन्धु
17 दिसंबर 1903 के दिन राइट बंधुओं ऑरविल और विलबर ने उत्तरी कैरोलिना में राइट फ्लायर नामक विमान से सफल उड़ान भरी थी। विमान 120 फीट की ऊंचाई पर 12 सेकेंड तक उड़ा। राइट बंधुओं के अविष्कार को लेकर काफी विवाद भी हुए थे, फ्रांस की एक कंपनी ने भी इस तरह का आविष्कार करने का दावा किया लेकिन 1908 में पूरी दुनिया ने राइट बंधुओं के आविष्कार को मान्यता दे दी।
10. विश्व का प्रथम कागजी मुद्रा जारी करने वाला देश?
(A) जापान
(B) चीन
(C) रूस
(D) संयुक्त राज्य अमेरिका
(B) चीन
विश्व में सबसे पहले कागजी मुद्रा जारी करने वाला देश चीन है. चीनियों ने 9वीं सदी में काग़ज़ी मुद्रा का आविष्कार किया. चीन ने तांग राजवंश के दौरान कागज के पैसे का आविष्कार किया जो 618 और 907 के बीच शासन करता था, और उन्होंने इस मुद्रा का उपयोग लंबे समय से पहले किया ताकि यह अन्य देशों को अपना रास्ता मिल सके।
11. विश्व का प्राचीनतम धर्म जो अस्तित्व में है?
(A) बौद्ध धर्म
(B) यहूदी धर्म
(C) सनातन धर्म
(D) पारसी धर्म
(C) सनातन धर्म
सनातन धर्म को व्यापक रूप से सबसे पुराना धर्म माना जाता है। सनातन धर्म: अपने मूल रूप हिन्दू धर्म के वैकल्पिक नाम से जाना जाता है। वैदिक काल में भारतीय उपमहाद्वीप के धर्म के लिये ‘सनातन धर्म’ नाम मिलता है। ‘सनातन’ का अर्थ है – शाश्वत या ‘हमेशा बना रहने वाला’, अर्थात् जिसका न आदि है न अन्त। सनातन धर्म मूलत: भारतीय धर्म है।
12. विश्व का प्रथम नगर जिस पर परमाणु बम गिराया गया?
(A) लाओश
(B) दिल्ली
(C) हिरोशिमा
(D) अन्य
(C) हिरोशिमा
हिरोशिमा पर पहला परमाणु बम गिराया गया! जो अमेरिका ने 6 अगस्त 1945 को गिराया। द्वितीय विश्व युद्ध के समय जापान के पास इतनी power थी कि उसके सामने लड़कर जीता नहीं जा सकता था। अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने यह पता लगाया कि जापान के हिरोशिमा और नागासाकी में हथियारों के बड़े-बड़े उद्योग हैं। तब अमेरिका ने सोचा कि क्यों ना इन हथियारों के उद्योगों को नष्ट कर दिया जाए ताकि जापान की शक्ति पर नियंत्रण किया जा सके। तब उन्होंने 6 अगस्त को हिरोशिमा तथा तब उन्होंने 6 अगस्त को हिरोशिमा तथा 9 अगस्त को नागासाकी पर परमाणु बम गिरा कर दो सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया।
13. विश्व का प्रथम पुस्तक मुद्रित करने वाला देश?
(A) भूटान
(B) ऑस्ट्रेलिया
(C) भारत
(D) चीन
(D) चीन
हालांकि, कोई सटीक तारीख ज्ञात नहीं है, 618 और 907 CE के बीच-तांग राजवंश की अवधि- चीन में किताबों की पहली छपाई शुरू हुई। सबसे पुरानी मौजूदा मुद्रित पुस्तक डायमंड सूत्र (the Diamond Sutra) है और तांग राजवंश के दौरान 868 CE की तारीख है।
14. दुनिया की पहली महिला प्रधानमंत्री?
(A) एस. भण्डारनायके (श्रीलंका)
(B) इंदिरा गांधी (भारत)
(C) बेनज़ीर भुट्टो (पाकिस्तान)
(D) गोल्डा मीर (इज़राइल)
(A) एस. भण्डारनायके (श्रीलंका)
21 जुलाई, 1960 को श्रीलंका की सिरिमावो भंडारनायके विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री नियुक्त हुई थीं। वह तीन बार सीलोन और श्रीलंका की प्रधान मंत्री चुनी गई थीं।
15. विश्व का सबसे बड़ा द्वीपसमूह है?
(A) इंडोनेशिया
(B) अण्डमान
(C) स्कॉटलैण्ड
(D) ग्रीनलैंड
(A) इंडोनेशिया
जब आप इंडोनेशिया को 7000 अन्य दक्षिण-पूर्व एशियाई द्वीपों के साथ जोड़ते हैं, जिसमें फिलीपींस, पूर्वी मलेशिया, ब्रुनेई और पूर्वी तिमोर भी शामिल हैं, तो दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपसमूह बनता है।