Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

Quiz 05 | India GK (General Knowledge) MCQ Questions with Answers

India GK (General Knowledge) MCQ Questions with Answers in Hindi (Quiz 05)

India GK (General Knowledge) MCQ Questions with Answers (Quiz 05): अगर आप किसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो जनरल नॉलेज को अच्छी करना ( या अच्छी तरह से याद रखना ) बेहद जरूरी है । तो चलिए जानते हैं कौन-से सवाल जो आएंगे आपके काम – 


सभी प्रश्‍नों के उत्‍तर याद करना सभी के लिए लगभग असंभव है, आज हम आपको बता रहे हैं उन सभी खास प्रश्‍नों को उनके उत्‍तर के साथ जो प्रतियोगी परिक्षाओं से लेकर जॉब इंटरव्‍यू में ज्‍यादातर पूछे जाते हैं । अगर आपको इन प्रश्‍नों के उत्‍तर पता हैं तो आपकी मुश्‍किलें हल हो जाएंगी ।
 

1. राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात कितना है?

(A) 2:2

(B) 2:3

(C) 3:2

(D) 1:2

(C) 3:2

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में तीनों क्षैतिज पट्टियां 1:1:1 अनुपात में रहते है। राष्ट्रीय ध्वज का मानक आकार लंबाई और चौड़ाई के अनुपात में 3:2 रखने का प्रावधान है।

2. राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का सफेद पट्टी किस बात का संकेत है?

(A) विकास और सत्य का

(B) साहस और विकास का

(C) शांति और सत्य का

(D) अन्य

(C) शांति और सत्य का

भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज की ऊपरी पट्टी में केसरिया रंग है जो देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है। बीच की पट्टी का श्वेत धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का प्रतीक है। निचली हरी पट्टी उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाती है। सफ़ेद पट्टी पर बने चक्र को धर्म चक्र कहते हैं।

3. राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का हरा रंग क्या दर्शाता है?

(A) विकास और सत्य का

(B) विकास और उर्वरता को

(C) शांति और सत्य का

(D) अन्य

(B) विकास और उर्वरता को

भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज की ऊपरी पट्टी में केसरिया रंग है जो देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है। बीच की पट्टी का श्वेत धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का प्रतीक है। निचली हरी पट्टी उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाती है। सफ़ेद पट्टी पर बने चक्र को धर्म चक्र कहते हैं।

4. राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के चक्र (Ashoka Chakra) में कितनी तीलियां है?

(A) बाईस

(B) बारह

(C) चौबीस

(D) पच्चीस

(C) चौबीस

अशोक चक्र में 24 तीलियां होती हैं। वहीं इसमें बनी 24 तीलियां मनुष्य के 24 गुणों को दर्शाती हैं। अशोक चक्र की 24 तीलियों से ही मनुष्य के लिए बनाये गए 24 धर्म मार्ग की तुलना की गई है। इसलिए इन्हें मनुष्य के लिए बनाये गए 24 धर्म मार्ग भी कहा जाता है। साथ ही ये समाज के चहुमुखी विकास के प्रति देशवासियों को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में भी बताती हैं।

5. भारत की संविधान सभा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के प्रारूप को कब अपनाया गया था?

(A) 22 जुलाई 1947 को

(B) 28 जुलाई 1947 को

(C) 17 जुलाई 1947 को

(D) 22 जुलाई 1948 को

(A) 22 जुलाई 1947 को

22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने वर्तमान ध्वज को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया। स्वतंत्रता मिलने के बाद इसके रंग और उनका महत्व बना रहा। केवल ध्वज में चलते हुए चरखे के स्थान पर सम्राट अशोक के धर्म चक्र को स्थान दिया गया। इस प्रकार कांग्रेस पार्टी का तिरंगा ध्वज अंतत: स्वतंत्र भारत का तिरंगा ध्वज बना।

6. भारत का राष्‍ट्रीय पक्षी है?

(A) तोता

(B) मोर

(C) हंस

(D) बुलबुल

(B) मोर

भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर (पावों क्रिस्तातुस) हैं। मोर हमारे जंगल का अत्यन्त सुन्दर, चौकन्ना, शर्मीला और चतुर पक्षी है। भारत सरकार ने 1963 में जनवरी के अन्तिम सप्ताह में इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया। सौन्दर्य का यह मूर्त रूप भारत में जनसाधारण को भी प्रिय है।

7. भारत का राष्‍ट्रीय पुष्‍प है?

(A) कमल

(B) गुलाब

(C) चमेली

(D) गेंदा

(A) कमल

कमल (निलम्बो नूसीपेरा गेर्टन) भारत का राष्ट्रीय फूल है। यह पवित्र पुष्प है और इसका प्राचीन भारत की कला और गाथाओं में विशेष स्थान है और यह अति प्राचीन काल से भारतीय संस्कृति का मांगलिक प्रतीक रहा है।

8. भारत का राष्‍ट्रीय पेड़ है?

(A) नीम

(B) चन्दन

(C) बरगद

(D) अशोक

(C) बरगद

भारतीय बरगद का पेड़ (फाइकस बैंगा‍लेंसिस), जिसकी शाखाएं और जड़ें एक बड़े हिस्‍से में एक नए पेड़ के समान लगने लगती हैं। जड़ों से और अधिक तने और शाखाएं बनती हैं। इस विशेषता और लंबे जीवन के कारण इस पेड़ को अनश्‍वर माना जाता है और यह भारत के इतिहास और लोक कथाओं का एक अविभाज्‍य अंग है।

9. भारत का राष्‍ट्र–गान है?

(A) वंदे मातरम्

(B) जन गण मन

(C) सारे जहाँ से अच्छा

(D) (A) और (B)

(B) जन गण मन

जन गण मन, भारत का राष्ट्रगान है जो मूलतः बंगाली में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा (वर्ष 1911 में) लिखा गया था। भारत का राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम्‌ है। राष्ट्रगान के गायन की अवधि लगभग 52 सेकेण्ड है।

10. भारत की राष्‍ट्रीय नदी है?

(A) कोशी

(B) यमुना

(C) ब्रह्मपुत्र

(D) गंगा

(D) गंगा

2008 में 4 नवंबर को मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किया। इसके साथ ही नदी को प्रदूषण और अन्य समस्याओं से मुक्त करने के लिए उच्च अधिकार प्राप्त गंगा नदी घाटी प्राधिकरण गठित करने का फैसला लिया था।

11. भारत का राष्‍ट्रीय जलीय जीव है?

(A) मछली

(B) कछुआ

(C) डॉलफिन

(D) मगरमच्छ

(C) डॉलफिन

गंगा नदी में पायी जाने वाली डॉल्फिन भारत की राष्ट्रीय जलीय जीव है। भारत सरकार ने ०५ अक्टूबर २००९, तक किसी भी जलचर को राष्ट्रीय जीव घोषित नहीं किया गया था। ०५ अक्टूबर २००९ को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई गंगा नदी घाटी प्राधिकरण की एक बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुझाव पर विलुप्त हो रही गंगा डॉल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित करने का फैसला किया गया।

12. भारत का राष्‍ट्रीय पशु है?

(A) घोड़ा

(B) बाघ

(C) हाथी

(D) गाय‎

(B) बाघ

भारत का राष्ट्रीय पशु बेंगाल टाइगर है। इसे अप्रैल 1973 में राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया। इसके पहले शेर (Lion) राष्ट्रीय पशु के रूप में जाना जाता था।

13. भारत का राष्‍ट्रीय गीत है?

(A) वंदे मातरम्

(B) जन गण मन

(C) हम होंगे कामयाब

(D) (A) और (B)

(A) वंदे मातरम्

भारत का राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' है। इसके रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय हैं। उन्होंने इसकी रचना साल 1882 में संस्कृत और बांग्ला मिश्रित भाषा में किया था। यह स्वतंत्रता की लड़ाई में लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत था। इसे भी भारत के राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के बराबर का ही दर्जा प्राप्त है। इसे पहली बार साल 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सत्र में गाया गया था। राष्ट्रीय गीत की अवधि लगभग 52 सेकेंड है।

14. भारत का राष्‍ट्रीय फल है?

(A) सेब

(B) आम

(C) अनानास

(D) नारियल

(B) आम

आम भारत का राष्ट्रीय फल इसलिए चुना गया है क्योंकि यह फल बहुत ही प्राचीन फल है और यह मुख्यता भारत का ही देसी फल भी है। यह फल इतना पुराना है कि कवि कालिदास ने भी इसके लिए अनेक कविताएं एवं गीत लिखे हैं जबकि अन्य विदेशी राजाओं ने भी इसके स्वाद को चखकर आम के फल का आनंद लिया है इतना ही नहीं अकबर जो कि एक मुगल बादशाह थे इन्होंने भी दरभंगा शहर में जो कि बिहार में स्थित है वहां पर एक लाख से अधिक पेड़ों का रोपण करवाया था जिसे वर्तमान समय मे लाखी बाग के नाम से भारत भर में जाना जाता है।

15. भारत का राष्‍ट्रीय खेल है?

(A) शतरंज

(B) कबड्डी

(C) फुटबॉल

(D) हॉकी

(D) हॉकी

कैसे कहलाने लगा हॉकी राष्ट्रीय खेल! वैसे तो यह खेल लगभग सभी देशों में खेला जाता है, लेकिन 1928 में भारत हॉकी का विश्व विजेता बना था। वहीं इसके बाद हुए ओलंपिक में भारत ने हॉकी में कई स्वर्ण पदक भी अपने नाम किए। इसी के बाद से हॉकी की लोकप्रियता ऐसी बढ़ी कि इसे भारत का राष्ट्रीय खेल कहा जाने लगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies